11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeभोपालकीर्तना ने कराटे में जीता दो स्वर्ण अब करेंगी मप्र का प्रतिनिधित्व...

कीर्तना ने कराटे में जीता दो स्वर्ण अब करेंगी मप्र का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Published on

भोपाल।
कराटे की उभरती प्रतिभा कीर्तना पिल्लई ने  नर्मदापुरम में आयोजित 44वीं मध्य प्रदेश राज्य कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जहां वह मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। महज 6 वर्ष की आयु से कराटे का अभ्यास कर रही कीर्तना इससे पूर्व भी कई जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं।

उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। कीर्तना के माता-पिता दोनों चिकित्सक हैं। उनकी माता डॉ. कविता पिल्लई एवं पिता डॉ. अजय पिल्लई जो मध्य प्रदेश के जाने-माने डेंटल सर्जन हैं, ने उनकी खेल प्रतिभा को हमेशा प्रोत्साहित किया है। कीर्तना भोपाल के गोविंदपुरा स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हैं और योद्धा मार्शल आर्ट्स से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

Read Also: प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेला का एक जनवरी को समापनमेला लोगों को जोडऩे की संस्कृति है, आयोजन समिति लोगों के अनंद और…

उनके कोच वासुदेवन नायर, संजय तावत एवं सुजाता नायर ने कीर्तना की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताएं दिलाएगी। कीर्तना की इस सफलता से परिवार, विद्यालय एवं खेल जगत में खुशी की लहर है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

पीथमपुर में गहराया औद्योगिक संकट: बंद होने की कगार पर 5,600 फैक्ट्रियां, 20 हजार कामगारों की छुट्टी

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की तपिश अब मध्य प्रदेश के 'औद्योगिक इंजन' कहे जाने वाले...

अवैध कब्जों से छोटा तालाब का अस्तित्व खतरे में, एनजीटी ने कलेक्टर और निगम कमिश्नर से मांगा जवाब

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'छोटा तालाब' के सिमटते आकार और बढ़ते...