29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालभोपाल के ईरानी डेरे की दिल्ली तक दहशत

भोपाल के ईरानी डेरे की दिल्ली तक दहशत

Published on

भोपाल ।
राजू ईरानी को पकड़ने पहुंची भोपाल पुलिस पर पथराव किया गया। भोपाल में अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में रविवार को पुलिस पर हमला हो गया।  इनमें से दो बदमाशों का इसी साल दिल्ली में एनकाउंटर हो चुका है। रविवार को पुलिस ईरानी डेरे के प्रमुख राजू ईरानी को पकड़ने अमन कॉलोनी पहुंची थी। उसने सागर जिले के एक सर्राफा कारोबारी को सीबीआई अधिकारी बनकर ठगा था।

पुलिस पर हमले के बाद गिरफ्तार किए गए काला ईरानी ने भोपाल पुलिस की पूछताछ में सीबीआई अधिकारी और पत्रकार बनकर ठगी की वारदातें करने की बात स्वीकार की है। छापेमारी के दौरान उसके घर से पुलिस को एक न्यूज चैनल की माइक आईडी भी मिली है। भोपाल पुलिस पर हमला करने के मामले में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दुबई तक बेचते हैं झपटमारी के मोबाइल फोन 20 दिसंबर 2025 को हबीबगंज थाना इलाके में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने एक वेटरनरी डॉक्टर से मोबाइल फोन लूटा था। फरियादी डॉ. मोहित सिंह बघेल मूल रूप से भिंड के निवासी हैं।

Read Also: प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेला का एक जनवरी को समापनमेला लोगों को जोडऩे की संस्कृति है, आयोजन समिति लोगों के अनंद और…

भागते समय लुटेरों की बाइक आगे जाकर एक वाहन से टकरा गई। दोनों लुटेरे घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों लुटेरे- अली हसन (19) और मो. अली (19) ईरानी डेरे में ही रहते हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे महंगे मोबाइल फोन लूटकर मुंबई भेजते हैं, जहां से उन्हें दुबई पहुंचा दिया जाता है। फिलहाल, पुलिस उनके नेटवर्क की जांच कर रही है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

More like this

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...