5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपाल14वें वर्ष में मां कंकाली भक्त मंडल की विशाल चुनरी यात्रा 3...

14वें वर्ष में मां कंकाली भक्त मंडल की विशाल चुनरी यात्रा 3 जनवरी को

Published on

भोपाल।
मां कंकाली भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल धार्मिक चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन अपने 14वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण यह चुनरी यात्रा 03 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ शांति सरोवर स्कूल के पास, सतनामी नगर हनुमान मंदिर सोनागिरी से होगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मां कंकाली मंदिर, गुदावल पर विधिवत रूप से संपन्न होगी। यात्रा के दौरान मां कंकाली की विशाल चुनरी, भजन-कीर्तन और जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि यह धार्मिक यात्रा समाज में आस्था, एकता और धार्मिक चेतना को सशक्त करने का माध्यम है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर (विधायक एवं राज्य मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) एवं रामेश्वर शर्मा (विधायक, हुजूर) का मार्गदर्शन है। कार्यक्रम के संरक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी, राकेश सिंह भदौरिया एवं अशोक गुप्ता हैं। मां कंकाली भक्त मंडल एवं धर्म यात्रा परिषद भोपाल द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this