5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालशहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था बनी जानलेवा

शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था बनी जानलेवा

Published on

भोपाल।
शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों के चलते सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पहला हादसा शहर के एक व्यस्त इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज किया।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

दूसरा हादसा अगले दिन सामने आया, जिसमें एक किशोर की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। बताया जा रहा है कि किशोर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लगातार हो रहे हादसों से नागरिकों में रोष है। लोगों का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी, स्पीड ब्रेकर और सिग्नलों की कमी, तथा पुलिस की कमजोर निगरानी के कारण सड़कें जानलेवा बनती जा रही हैं।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this