29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालएसआईआर 5 जनवरी से 1.16 लाख नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शुरू

एसआईआर 5 जनवरी से 1.16 लाख नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शुरू

Published on

भोपाल।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के दस दिन बाद, 5 जनवरी से जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों—बैरसिया, उत्तर, नरेला, मध्य, दक्षिण-पश्चिम, गोविंदपुरा और हुजूर—के नो-मैपिंग वाले 1 लाख 16 हजार 925 मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए सोमवार से नोटिस तामीली की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। नोटिस तामील होने के बाद मतदाता अपने दस्तावेज सीधे बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सौंप सकेंगे। बीएलओ मौके पर ही दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करेंगे, जिससे तय तिथि पर सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि नोटिस में 5 जनवरी से सुनवाई की तारीख अंकित है और दस्तावेजों की जांच पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

मंगलवार से नोटिस तामीली का काम तेज किया जाएगा। नोटिस पर संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज रहेगा, ताकि मतदाता सीधे संपर्क कर सकें। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना वैध प्रमाण के किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा जाएगा। जिन मतदाताओं का नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें नाम जुड़वाने के लिए जिले से जारी 12 वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच पांच दिन में पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया की निगरानी और सहायता का दायित्व कलेक्टर के पास रहेगा। दस्तावेजों की पुष्टि उसी विभाग से कराई जाएगी, जिसने उन्हें जारी किया है।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए झूठी जानकारी देना संज्ञेय अपराध है। यह बीएनएस की धारा 217 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय है, जिसमें जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। ऐसे मामलों में ईआरओ कार्रवाई के लिए सक्षम होंगे।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this