3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपालइंदौर की घटना के बाद भोपाल नगर निगम अलर्ट दूषित पानी की...

इंदौर की घटना के बाद भोपाल नगर निगम अलर्ट दूषित पानी की आशंका पर जांच के आदेश

Published on

भोपाल।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से अब तक 9 लोगों की मौत के बाद भोपाल नगर निगम भी सतर्क हो गया है। महापौर मालती राय ने शहर में कहीं भी दूषित पानी की आपूर्ति न हो, इसके लिए सभी इंजीनियरों को तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने सब-इंजीनियर, सहायक यंत्री एवं सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में जलापूर्ति लाइनों की जांच करने को कहा है। वहीं अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्रियों को पूरे निरीक्षण कार्य पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए गए हैं।

अवधपुरी में पानी के सैंपल लिए गए नगर निगम की टीम ने बुधवार को अवधपुरी क्षेत्र में पहुंचकर पेयजल आपूर्ति की जांच की। यहां कुछ घरों से पानी के सैंपल लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि करीब आठ महीने पहले अवधपुरी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई अचानक बाधित हो गई थी। जांच में सामने आया था कि एक निजी वेंडर द्वारा नाले से जुड़े खुदाई कार्य के दौरान भूमिगत पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी तरह की स्थिति कहीं पेयजल पाइपलाइन में तो नहीं बनी है, इसे लेकर नगर निगम ने एहतियातन जांच शुरू की है। सीवेज मिश्रण की आशंका नगर निगम को प्रतिदिन सीवेज से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त होती हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं सीवेज का पानी पेयजल लाइनों में तो नहीं मिल रहा।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में मौके पर जाकर जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पूर्व भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित मदर इंडिया कॉलोनी में क्लोरीन गैस रिसाव की गंभीर घटना सामने आई थी। उस दौरान लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। महिला समेत तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में यह संख्या बढ़कर 10 हो गई थी। समय रहते पानी की सप्लाई रोक दी गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया था।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...