14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपाल14वें वर्ष में मां कंकाली भक्त मंडल की विशाल चुनरी यात्रा आज

14वें वर्ष में मां कंकाली भक्त मंडल की विशाल चुनरी यात्रा आज

Published on

भोपाल।
मां कंकाली भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल धार्मिक चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन अपने 14वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण यह चुनरी यात्रा प्रातः 9:00 बजे से निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ शांति सरोवर स्कूल के पास, सतनामी नगर हनुमान मंदिर सोनागिरी से होगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मां कंकाली मंदिर, गुदावल पर विधिवत रूप से संपन्न होगी। यात्रा के दौरान मां कंकाली की विशाल चुनरी, भजन-कीर्तन और जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि यह धार्मिक यात्रा समाज में आस्था, एकता और धार्मिक चेतना को सशक्त करने का माध्यम है।

Read Also: दूषित पानी से मौतों पर मंत्री के बयान से सियासत गरमाई,महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का किया घेराव

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर (विधायक एवं राज्य मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) एवं रामेश्वर शर्मा (विधायक, हुजूर) का मार्गदर्शन है। कार्यक्रम के संरक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी, राकेश सिंह भदौरिया एवं अशोक गुप्ता हैं। मां कंकाली भक्त मंडल एवं धर्म यात्रा परिषद भोपाल द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...