15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालचौक बाजार ज्वेलरी चोरी 10 दिन बाद भी एफआईआर नहीं

चौक बाजार ज्वेलरी चोरी 10 दिन बाद भी एफआईआर नहीं

Published on

भोपाल।
राजधानी के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में शामिल चौक बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान से हुई दिनदहाड़े चोरी का मामला अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। चोरी की घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है, आरोपी महिला की पहचान भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि कोतवाली पुलिस चोरी के मामले में कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बना रही है। दुकानदार का कहना है कि वह बीते 10 दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार जांच का हवाला देकर उसे लौटा दिया जाता है।

इस मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अपराध के आंकड़े कम दिखाने के लिए एफआईआर दर्ज करने से बचा जा रहा है। ग्राहक बनकर आई महिला, हाथ की सफाई से उड़ाए जेवर यह घटना 24 दिसंबर की है। चौक बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची। दुकान संचालक कासिम के अनुसार, महिला ने पहले चांदी की पायल दिखाने को कहा। इसके बाद उसने गले की चेन, नाक की लॉन्ग और मोती की अंगूठी देखने की मांग की। महिला जिस-जिस ज्वेलरी को देखने को कहती, दुकानदार और कर्मचारी उसे काउंटर पर रखते जाते।

Read Also: दूषित पानी से मौतों पर मंत्री के बयान से सियासत गरमाई,महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का किया घेराव

उस समय दुकान में दो अन्य ग्राहक भी मौजूद थे। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान सीमा सेन, निवासी करोंद क्षेत्र के रूप में हुई है। चोरी वाले दिन वह महिला दुकान पर दूसरी बार आई थी। दुकानदार का कहना है कि पुलिस के पास आरोपी का नाम, पता और सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद 10 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...