28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालबैंक क्लर्क ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

बैंक क्लर्क ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Published on

भोपाल।
चेतक ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर मंगलवार शाम एक बैंक क्लर्क द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिनाष जैन (35), निवासी पंजाबी बाग क्षेत्र के रूप में हुई है। वह मैदा मील रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह अभिनाष जैन अपनी पत्नी के साथ रोज की तरह ऑफिस पहुंचे थे। कार्यालय पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अभिनाष बैंक से बाहर निकल गए और वापस नहीं लौटे।

Read Also: पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

कुछ समय बाद उन्होंने अपने भाई, पिता और पत्नी को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा, जिसमें आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन बंद कर लिया। सुसाइड नोट मिलने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। तलाश के दौरान चेतक ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this