15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालतुरंत महादेव मंदिर का शिखर स्थापना दिवस मनाया

तुरंत महादेव मंदिर का शिखर स्थापना दिवस मनाया

Published on

भोपाल।
राजधानी के इंद्रपुरी ए सेक्टर स्थित भगत सिंह मार्केट में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी तुरंत महादेव मंदिर का शिखर स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे भोले बाबा के महाअभिषेक एवं महाआरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के पश्चात छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके बाद भोपाल के सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों से पूरा मंदिर प्रांगण शिवमय हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर तालियों के साथ भजनों का आनंद लेते नजर आए।

Read Also: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ भोले बाबा के जयकारे लगाए, जिससे मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर प्रांगण में उपस्थित भक्तों के लिए हलवा-पूरी, चना एवं तिल के लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रीय निवासी तथा भगत सिंह मार्केट के समस्त दुकानदार शामिल हुए और भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...