5.4 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभोपालमकर संक्रांति का दो दिवसीय पर्व दादाजी धाम मंदिर में मनाया गया

मकर संक्रांति का दो दिवसीय पर्व दादाजी धाम मंदिर में मनाया गया

Published on

भोपाल।
रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में मकर संक्रांति का पावन पर्व 14 एवं 15 जनवरी को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ दो दिवसीय रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पर्व के दौरान महिला भक्तों द्वारा विधिवत पूजन, भजन एवं कीर्तन कर संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से ओतप्रोत कर दिया गया। 15 जनवरी को प्रातः पंडित राजेंद्र पलिया के सान्निध्य में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात महिला भक्तों को वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया गया। पूजन उपरांत महिला श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिनसे मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा।

Read Also: वंदे भारत के लिए बीएचईएल ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति

कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट की ओर से सभी भक्तों को चूरमा के लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भक्तों ने मंदिर में खिचड़ी दान, अन्य अनुदान के साथ-साथ लड्डू, तिल एवं गुड़ अर्पित किए। प्रातःकाल से ही भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की निरंतर उपस्थिति बनी रही, जो देर रात्रि तक जारी रही। इस अवसर पर दादाजी धाम मंदिर में आध्यात्मिक ऊर्जा, आस्था एवं जनसहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक उल्लास से परिपूर्ण रहा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this