27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालबीएचईएल में अब सपरिवार होगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

बीएचईएल में अब सपरिवार होगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

Published on

भोपाल

भेल भोपाल के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए अब विदाई का क्षण और भी यादगार और गौरवशाली होगा। ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन भोपाल (ऐबू) की एक लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए प्रबंधन ने अब सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में कर्मचारियों के परिवारजनों को भी शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले से कर्मचारियों और संस्थान के बीच का भावनात्मक जुड़ाव और अधिक गहरा होगा।

यूनियन की सक्रियता से मिली सफलता

इस महत्वपूर्ण पहल को लेकर ऐबू के महासचिव एवं एनएफआईटीयू  के प्रदेश अध्यक्ष राम नारायण गिरी के नेतृत्व में रविवार को महाप्रबंधक (मानव संसाधन) को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि इस विषय को 25 फरवरी 2026 को आयोजित प्लांट कमेटी की बैठक में यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी और सह-कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने प्रमुखता से उठाया था। यूनियन का तर्क था कि कर्मचारी अपने जीवन के 30 से 40 बहुमूल्य वर्ष कंपनी की प्रगति में समर्पित करते हैं, ऐसे में उनके इस विशेष दिन पर परिवार की मौजूदगी समारोह की गरिमा को बढ़ाएगी।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

प्रबंधन ने जताया सहमति, कर्मचारियों में हर्ष

यूनियन के प्रस्ताव की संवेदनशीलता को समझते हुए कार्यपालक निदेशक  प्रदीप कुमार उपाध्याय एवं महाप्रबंधक   टीयू सिंह ने इस व्यवस्था को लागू करने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान यूनियन के कोषाध्यक्ष विशाल वाणी, वेलफेयर समिति सदस्य जयप्रकाश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महासचिव राम नारायण गिरी ने प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के सम्मान को बढ़ाता है, बल्कि उनके परिवारों द्वारा दिए गए परोक्ष योगदान को भी मान्यता देता है। इस घोषणा के बाद से ही बीएचईएल के समस्त कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों के बीच खुशी की लहर है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...