22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालभोजपाल गरबा महोत्सव का भव्य आगाज, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने...

भोजपाल गरबा महोत्सव का भव्य आगाज, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने की शिरकतगणेश वंदना, मां भगवती की आरती के साथ दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभभेल जम्बूरी मैदान पर 29 तक मचेगी धूम, टीवी अभिनेत्रियां देंगी प्रस्तुति

Published on

भोपाल. भोजपाल गरबा महोत्सव का मंगलवार को भव्य आगाज किया गया। भेल जम्बूरी मैदान पर आयोजित होने वाले राजधानी के सबसे बड़े गरबा महोत्सव का मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा, विशिष्ठ अतिथि महापौर मालती राय,पत्रिका के राज्य संपादक पंकज श्रीवास्तव, स्थानीय संपादक महेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधिकारी डॉ संजय अग्रवाल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन में प्रस्तुति देने आए कलाकार और प्रतिभागियों ने भगवान गणेश की वंदना और मां भगवती की आरती के साथ प्रस्तुति दी। इस मौके पर राजधानी के बड़ी संख्या में गणमान्य नागररिक सहित महिलाएं, बच्चे और परिवार के लोग शामिल हुए।

मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा ने शहर में आयोजित किए जा रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए आयोजन समिति भोजपाल गरबा महोत्सव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहर की संस्कृति और इतिहास गौरवशाली रहा है। इस परंपरा को भोजपाल गरबा महोत्सव आगे बढ़ा रहा है। यह समिति हिंदुओं को जोडऩे का काम कर रही है। महापौर मालती राय ने कहा कि भोजपाल महोत्सव मेला समिति वर्ष भर लगातार धार्मिक आयोजन करती है। शहरवासियों का इस संस्था पर पूरा भरोसा है। महापौर ने गरबा करने आई बहनों को शुभकामनाएं दी।

20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे

भोजपाल गरबा महोत्सव में पहले ही दिन ग्राउंड पर भारी भीड़ रही। 20 हजार से ज्यादा लोग आयोजन में शामिल होने पहुंचे। एक लाख किलोवॉट साउंड सिस्टम और म्यूजिकल बैंड और गुजरात से आई टीम ने अपनी सुमधुर गीतों से गरबा प्रेमियों और प्रतिभागियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गरबा महोत्सव में ये अभिनेत्रियां मचाएंगी धूम

पत्रिका, भोजपाल गरबा महोत्सव में मुंबई की टीवी अभिनेत्रियों के साथ बुंदेलखंड की प्रसिद्ध गायिका अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाने आ रही हैं। 24 सितम्बर को दीया बाती फेम टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह, 27 सितम्बर को शिल्पा शिंदे (भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी) के साथ ही 29 सितम्बर को प्रसिद्ध बुंदेली गायिका कविता शर्मा अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाने आ रही हैं।

यह भी पढ़िए: दादाजी धाम मंदिर में शैलपुत्री मैया का पूजन, महाराज अग्रसेन जी का मनाया जन्मोत्सव भेल भोपाल।

प्रतिभागियों को यह ईनाम मिलेगा

पत्रिका भोजपाल गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें स्कूटी, मोबाइल, एलईडी टीवी, स्मार्ट वॉच, म्यूजिक सिस्टम, स्टील बॉटल, आयरन प्रेस, ईयर बर्ड, गोल्ड इयर रिंग और गोल्ड रिंग दी जाएगी। प्रतिभागियों के अलावा आमजन को भी रोजाना अलग- अलग पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें बेस्ट डांस फीमेल, बेस्ट डांस मेल, बेस्ट कस्ट्यूम फीमेल, बेस्ट कस्ट्यूम मेल, बेस्ट पगड़ी, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट किड्स, बेस्ट कपल का पुरस्कार दिया जाएगा। आमजन के लिए बेस्ट ग्रुप का पुरस्कार दिया जाएगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...