11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालभोपाल: ऑटो चालक ने महिला से किया रेप, मां से मिलने के...

भोपाल: ऑटो चालक ने महिला से किया रेप, मां से मिलने के बहाने ले गया था पीड़िता को घर

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश पुलिस ने 32 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में साजिद नाम के एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोपी पर मारपीट के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. छोला थाना प्रभारी सुरेंद्र नागर ने बताया कि भोपाल के एक इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला अपने पति से अलग आकर रह रही है और वह हर रोज सुबह खाना बनाने के लिए घर से निकल जाती है, फिर शाम को वापस आती है. इसी दौरान उसकी जान-पहचान ऑटो चलाने वाले साजिद नाम के एक युवक से हो गई.

‘केस सिलसिले में कोर्ट गई थी महिला’
पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह किसी केस से सिलसिले में कोर्ट गई थी. वहां से घर लौटते वक्त रास्ते में उसे साजिद मिला और उसने कहा कि उसकी मां महिला से मिलना चाहती है. जिसके बाद वह उसके घर चली गई. जब वह आरोपी के घर पहुंचीं तो घर पर कोई नहीं था. इसी दौरान वह वहां से लौट रही थी, तभी आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की है. फिर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि रात को जब मौका मिला तो महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी. जिसे सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ को देखकर साजिद मौके से भाग गया.

आरोपी ने शादी को किया फोर्स: पुलिस
थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला ने उसी रात थाने आकर साजिद के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उसने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान साजिद उस पर शादी का भी दबाव बना रहा था. महिला की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने साजिद की तलाश शुरू की और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...