18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालभोपाल: काबू में आई वल्लभ भवन की आग, 7 सदस्यीय समिति 5​...

भोपाल: काबू में आई वल्लभ भवन की आग, 7 सदस्यीय समिति 5​ बिंदुओं पर जांच कर तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

Published on

भोपाल :

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुराने मंत्रालय वल्लभ भवन में शनिवार सुबह आग लग गई. ​वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर आग लगी थी और देखते ही देखते तीसरी से छठवीं मंजिल तक फैल गई. भोपाल, रायसेन, विदिशा के अलावा राजा भोज एयरपोर्ट, भेल और सेना की 100 से अधिक फायर टेंडर्स ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल, सीएम सचिवालय का विस्तार है. इस मंजिल पर रखे दस्तावेज, कई महत्वपूर्ण फाइलें, फर्नीचर, बिजली की फिटिंग समेत सबकुछ आग में जलकर खाक हो गया.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. यह समिति आग लगने के कारणों, इससे हुई हानि/क्षति, घटना के लिए जिम्मेदार कारकों और लोगों, आग लगने से इमारत को हुए नुकसान, आगे ऐसी घटना ना हो उसके लिए सुझाव, इन सब बिंदुओं पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट 03 दिन और विस्तृत जांच रिपोर्ट 15 दिन में मुख्यमंत्री के सामने पेश करेगी. वल्लभ भवन में महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वजह से शुक्रवार को अवकाश था. यानी गुरुवारशाम करीब 6 बजे के बाद से पुरान मंत्रालय बंद पड़ा था. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आग किन करणों से लगी.

जिस मंजिल पर आग लगी, 2019 तक सीएम उसी पर बैठते थे
इंटरकनेक्टेड वल्लभ भवन-II के निर्माण से पहले 2019 तक सीएम दफ्तर वल्लभ भवन-I से ही चलता था. जिस मंजिल पर आग लगी, उसी पर मुख्यमंत्री बैठते थे. चौथी मंजिल पर सामान्य प्रशासन विभाग है और तीसरी मंजिल पर विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं. एक अधिकारी ने कहा, पांचवीं मंजिल की इमारत की छत आग में ‘पिघल’ गई. भोपाल में नौ महीनों के भीतर प्रशासनिक भवनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है- जिसमें वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन शामिल हैं. पिछले साल 12 जून को आग लगने से सतपुड़ा भवन की 4 मंजिलें जलकर खाक हो गई थीं. इस साल 20 फरवरी को उसी इमारत के मलबे में फिर से आग लग गई थी.

कांग्रेस को आग लगने की इस घटना में आ रही साजिश की बू
कांग्रेस को आग लगने की इस घटना में साजिश की बू आ रही है. आग लगने के बाद एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी वल्लभ भवन के सामने सांकेतिक धरने पर बैठ गए. पुराने मंत्रालय की बिल्डिंग में आग लगने की घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार करप्शन की फाइलें जला रही हैं. पांचवी बार वल्लभ भवन को जलाया गया है. पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र ही नहीं बचेगा तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहां बचेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की सच्चाई से अवगत कराने का काम करेगी.

 

Latest articles

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

टीटी नगर पुलिस पर बर्बरता के आरोप: चोरी कबूल करवाने के लिए रातभर पीटा

भोपाल। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे...

More like this

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...