19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालकमलनाथ को बड़ा झटका, छिंदवाड़ा नगर निगम के 7 कांग्रेसी पार्षदों ने...

कमलनाथ को बड़ा झटका, छिंदवाड़ा नगर निगम के 7 कांग्रेसी पार्षदों ने थामा BJP का दामन

Published on

छिंदवाड़ा,

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा झटके पर झटके दे रही है. मंगलवार को नगर निगम के 7 पार्षदों ने भाजपा के दिग्गज नेता नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई. वहीं, सभी 7 पार्षद सीएम मोहन यादव से मिले.

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पार्षदों में लीना तिरगाम, संतोषी बाडीवा, जगदीश गोदरे, धनराज भावरकर, चंदू ठाकरे, रोशनी सल्लम हैं. नगर निगम छिंदवाड़ा में 48 वार्ड हैं, जिसमें से निगम में 28 कांग्रेस के पार्षद और बीजेपी के 20 पार्षद थे. अब भाजपा पार्षदों की संख्या 27 हो गई है और कांग्रेस के सिर्फ 21 पार्षद बचे हैं. नगर निगम में कांग्रेस के महापौर और अध्यक्ष हैं.

बता दें कि सीएम मोहन यादव का बीते दिनों छिंदवाड़ा दौरा हुआ था. तब सीएम मोहन यादव के सामने कांग्रेस के नेता सहित 1,500 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को ज्वाइन किया था. उस समय सीएम मोहन यादव ने कहा था कि इन दिनों छिंदवाड़ा में कई लोगों का मन डावांडोल है. आज नहीं तो कल, हमारे पास आ जाएंगे. यह बात सच साबित हो रही है. अब नगर निगम छिंदवाड़ा के सात पार्षदों ने भोपाल जाकर बीजेपी ज्वाइन कर ली.

कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की थी अटकलें
बता दें कि कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकले काफी लंबे वक्त तक चलीं. मगर, वो बीजेपी में शामिल नहीं हुए. हालांकि, छिंदवाड़ा से उनके समर्थक कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. ऐसे में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जीतने का दम भरने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ की जीत की राह आसान नहीं दिख रही है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...