14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP के सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा, मोहन सरकार...

MP के सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा, मोहन सरकार ने महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से एक दिन पहले बड़ा फैसला लेते हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया है, जो कि अब बढ़कर कुल 46% हो गया है. वित्त विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है.

इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2023 से कुल 46% हो जाएगी और कर्मचारियों को इसका लाभ 1 मार्च 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा. इस महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मार्च महीने के वेतन के साथ अप्रेल में होने वाले भुगतान में किया जाएगा.

एक जुलाई से 29 फरवरी तक की राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा. यह राशि जुलाई, अगस्त, सितम्बर 2024 में एरियर के रूप में जमा की जाएगी. इसका लाभ राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा. इस अवधि में रिटायर या मृत हुए कर्मचारियों के नॉमिनी को एकमुश्त एरियर की राशि दी जाएगी.

महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद सीएम मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है. इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2023 से कुल 46% हो जाएगी. इसका लाभ 1 मार्च 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...