8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभोपाल'लव जिहाद' मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने हिंदू लड़की का कराया...

‘लव जिहाद’ मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने हिंदू लड़की का कराया था अबॉर्शन, पुलिस की जांच में मिली कई गड़बड़ी

Published on

भोपाल:

राजधानी भोपाल के ‘लव जिहाद’ मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। केस की जांच में जुटी आयोग की टीम को पुलिस जांच में कई गड़बड़ियां मिली हैं। आरोपी संगठित गिरोह के तौर पर काम कर रहे थे। उनकी हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल थी। वे महंगी गाड़ियों और महंगे गैजेट्स का इस्तेमाल करते थे, तो पुलिस अब तक यह पता क्यों नहीं लगा पाई कि इनकी फंडिंग कौन कर रहा है?

आयोग की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने एक पीड़िता का अबॉर्शन भी कराया था। अबॉर्शन करने वालों पर भी कार्रवाई तय नहीं की गई है। जिस क्लब-90 रेस्टोरेंट में छात्राओं के साथ गलत काम हुआ वहां प्राइवेसी के नाम पर रूम और केबिन बनाए गए थे। पुलिस इन तथ्यों से अंजान क्यों बनी रही। पुलिस ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई तय क्यों नहीं की? इस बात को लेकर आयोग ने पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है।

सोमवार को चला है बुलडोजर
बता दें कि सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया था कि नगर निगम ने रेस्टोरेंट की लीज निरस्त कर इसे अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी फरहान और उसके साथी कॉलेज छात्राओं को इसी रेस्टोरेंट में ले जाने के बाद उनके साथ गलत काम करते थे। रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है।

टीआईटी कॉलेज में मिली खामियां
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को 3 पीड़िताओं का बयान दर्ज किया है। अब तक 4 पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि टीम कॉलेज भी पहुंची थी। जांच में पता चला है कि टीआईटी कॉलेज यूजीसी के मापदंडों का पालन नहीं कर रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फरहान कॉलेज नहीं आता था। फिर भी उसे परीक्षा देने दिया गया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...