21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल परिवार का हर व्यक्ति हमारी विकास यात्रा का भागीदार है –...

बीएचईएल परिवार का हर व्यक्ति हमारी विकास यात्रा का भागीदार है – रंजन कुमार—गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में सम्मान समारोह आयोजित

Published on

भेल हरिद्वार ।
बीएचईएल हरिद्वार में गणतंत्र दिवस–2026 के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गणतंत्र दिवस पुरस्कार योजना, वर्ष 2025–26 के तहत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि बीएचईएल लेडीज़ क्लब की संरक्षिका श्रीमती नंदन कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने तथा महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करने वाले बीएचईएल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह बीएचईएल हरिद्वार की अब तक की स्वर्णिम यात्रा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसके सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। श्री कुमार ने यह भी कहा कि केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि उनके परिजन भी बीएचईएल की विकास यात्रा के सहभागी हैं।

Read Also:जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

इससे पूर्व महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने स्वागत संबोधन में गणतंत्र दिवस पुरस्कार योजना की रूपरेखा एवं उद्देश्य से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि इस सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में लगभग 120 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती पूनम तिग्गा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, लेडीज़ क्लब की पदाधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...