3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeभोपालMP : हाईवे पर बीजेपी नेता की 'डर्टी पिक्चर', महिला के साथ...

MP : हाईवे पर बीजेपी नेता की ‘डर्टी पिक्चर’, महिला के साथ ‘गंदा काम’, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Published on

मंदसौर

मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मनोहर धाकड़ के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है। बीजेपी नेता दिल्ल- मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ गंदा काम कर रहे थे।

वायरल वीडियो की जांच जब पुलिस ने की तो पता चला कि यह वीडियो भानपुरा थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही मनोहर धाकड़ का मोबाइल स्विच ऑफ है। पुलिस और पत्रकार उनसे संपर्क करने की कोशिश किए लेकिन नहीं हो पाया। भानपुरा टीआई ने मीडिया को बताया कि जांच में वीडियो 13 मई की रात भानपुरा थाना क्षेत्र का निकला। पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति पर धारा 296, 285, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डीआईजी ने क्या कहा?
वहीं रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा था कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो संभवतः 8 लेन का है। यह सड़क अभी नई बनी है, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। हो सकता है आगे जाकर मामला सीरियस हो जाए।

पत्नी हैं जिला पंचायत सदस्य
बता दें कि मंदसौर के मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड संख्या 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं। 13 मई की रात के वायरल वीडियो में धाकड़ की सफेद कार (MP14CC4782) से पहले एक महिला नग्न हालत में उतरती है, फिर धाकड़ गाड़ी से उतरता है और उस महिला के साथ बीच सड़क पर गंदा काम करने लगता है। यह पूरी अश्लील हरकत 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो इतना अश्लील है कि न तो हम आपको दिखा सकते हैं। और न ही इसके बारे में बता सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this