15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालबीजेपी विधायक विष्णु खत्री का भागवती वेयरहाउस ब्लैकलिस्ट, सरकारी खरीदी से पहले...

बीजेपी विधायक विष्णु खत्री का भागवती वेयरहाउस ब्लैकलिस्ट, सरकारी खरीदी से पहले मिला 6522 क्विंटल गेहूं

Published on

भोपाल। राजधानी के बैरसिया क्षेत्र से विष्णु खत्री के भागवती वेयरहाउस को खाद्य विभाग ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब इस वेयरहाउस में चालू वर्ष में गेहूं की सरकारी खरीदी नहीं की जाएगी। साथ ही बारदाना उपलब्ध कराने वाली सहकारी समिति पर भी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गई है।

जांच समिति ने वेयरहाउस का किया था निरीक्षण

खाद्य विभाग को मिली शिकायत के बाद अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर गठित जांच समिति ने वेयरहाउस का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान वेयरहाउस में सरकारी खरीदी शुरू होने से पहले ही 6522.50 क्विंटल गेहूं रखा मिला। इनमें करीब 5 हजार क्विंटल गेहूं 50-50 किलो के नए बोरों में भरा हुआ था, जिनकी संख्या करीब 11 हजार बताई गई है। इसके अलावा लगभग 550 क्विंटल गेहूं गोदाम में खुले में रखा मिला। बरामद गेहूं की कुल कीमत करीब 1.43 करोड़ रुपए आंकी गई है। खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि जिस वेयरहाउस में गेहूं पाया गया है, वहां इस वर्ष सरकारी खरीदी नहीं कराई जाएगी। साथ ही जिस सहकारी समिति ने बारदाना उपलब्ध कराया था, उसे भी ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच समिति के निर्णय के अनुसार जिन किसानों ने इस वेयरहाउस में गेहूं बेचा था, उनसे अब सरकारी खरीदी नहीं की जाएगी। वहीं नागरिक आपूर्ति निगम को दिया गया बारदाना वापस कराया जाएगा। जांच समिति की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...