12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालबीजेपी का 'प्लान 25 फरवरी', शाह के भोपाल दौरे से क्यों टेंशन...

बीजेपी का ‘प्लान 25 फरवरी’, शाह के भोपाल दौरे से क्यों टेंशन में कांग्रेस का दिल्ली दरबार?

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर भले ही विराम लग गया हो, मगर उसके बाद भी जारी दल-बदल ने कांग्रेस की चिताओं को बढ़ा दिया है। आगामी 25 फरवरी को बड़े दल-बदल की चर्चाएं फिर जोरों पर हैं। दरअसल, राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जबलपुर के महापौर जगत सिंह अन्नू और पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर के अलावा मीडिया विभाग के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह यादव सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

लगभग हर रोज कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की खबरें भी आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ के भी भाजपा में जाने की चर्चाएं जोरों पर रही, मगर उस पर विराम लग गया है। आगामी दिनों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रदेश प्रवास संभावित हैं। 25 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

जिनको जाना है वह जाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तो यहां तक कह रहे हैं कि कुछ लोग भाजपा परिवार में जुड़ना चाह रहे हैं, लेकिन अभी नहीं जुड़े हैं। काल के प्रवाह में आगे चलकर वे हमारे परिवार से जुड़ेंगे, ऐसा हमें विश्वास है। यह बात अलग है कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई इस दल-बदल से अपने को बेफिक्र बताने की कोशिश रही है और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह तो यहां तक कह चुके हैं कि जिनको जाना है, वे जाएं।

क्या कहना है एक्सपर्ट का
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस में कई नेता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और आपसी समन्वय का अभाव भी नजर आ रहा है, इसके साथ ही आगामी चुनाव में उन नेताओं को कांग्रेस के लिए ज्यादा संभावना नजर नहीं आ रही है, लिहाजा, वो भाजपा की तरफ बढ़ रहे हैं। बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...