24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमप्र के श्योपुर में सीप नदी में नाव डूबी, सात लोगों की...

मप्र के श्योपुर में सीप नदी में नाव डूबी, सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

Published on

श्योपुर(हि.स.)

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में मानपुर थाना क्षेत्र के सरोदा गांव में शनिवार शाम को यात्रियों से भरी नाव सीप नदी में पलट गई। हादसे के वक्त नाव में 11 लोग सवार थे, जिनमें से पांच बच्चों समेत सात लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, चार लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए। रेस्क्यू टीम ने सातों मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है, साथ ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को मौके पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार, बड़ौदा और विजयपुर गांव के सुमन समाज के लोग शनिवार को जैनी गांव में क्षेत्रपाल बाबा पर आयोजित रसोई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम के बाद 11 लोग सरोदा गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार मुकुंद सुमन से मिलने के लिए जा रहे थे। गांव के बीच में सीप नदी पड़ती है, जिसे पार करने के लिए सभी लोग नाव में सवार हो गए। शाम करीब चार बजे नाव बीच नदी में पहुंची, तभी अचानक तेज आंधी चलने लगी, जिससे नाव बीच नदी में असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार सभी 11 लोग डूब गए। घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों की इस बारे में पता चला तो दौड़कर नदी पर पहुंच गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सात शवों को नदी से निकाला, जबकि चार लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के रहने वाले थे। नाव में सवार लोग बड़ौदा और विजयपुर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी अभिषेक आनंद सहित अन्य प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।

श्योपुर के एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सीप नदी में नाव पलटने की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। सभी के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान परशुराम (25) पुत्र सूरजमल, आरती (16) पुत्री कान्हाराम, लाली (15) पुत्री रामवतार, भूपेंद्र (4) पुत्र रामअवतार, श्याम (10) पुत्र परशुराम, रविन्द्र (8) पुत्र परशुराम और परवंता पत्नी परशुराम माली के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में लिया है। वहीं, रामअवतार पुत्र लटूर सुमन निवासी करीरिया, हनुमान पुत्र कन्हैयालाल निवासी बडौदा, कल्लो पत्नी रामचंद्र सुमन निवास नागदा और पवन पुत्र मुकुंद सुमन निवासी सरोदा तैरकर बाहर निकल आए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले में सीप नदी के रामेश्वर घाट पर नाव पलटने से सात लोगों की मृत्यु होने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि रामेश्वर घाट पर नाव पलटने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने मृत लोगों की आत्मा को शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...