गुना
गुना लोकसभा की रायशुमारी की जिम्मेदारी प्रदेश संगठन द्वारा मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर एवं पूर्व निगम अध्यक्ष सुरेश आर्य को सौंपा गया था। दोनों नेताओं ने गुना लोकसभा क्षेत्र से 8 विधानसभा के अपेक्षित 200 से अधिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गुना लोकसभा क्षेत्र के क सांसद पद की रायशुमारी के लिए श्रीमती गौर ने गुना लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से स्थानीय सर्किट हाउस गुना में रायशुमारी ली।
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष की सरकार में गरीब जन कल्याण की योजनाओं से हर वर्ग का उत्थान किया है और आज भाजपा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लडने जा रही है। भाजपा एक बार फिर से मोदी सरकार के मंत्र के साथ 400 पार करेंगी ऐसा, कार्यकर्ताओं का विश्वास है । जिसको लेकर आज मुझे गुना लोकसभा क्षेत्र की रायशुमारी के लिए भेजा गया है।
इस दौरान गुना विधानसभा से 49, शिवपुरी से 64 एवं अशोकनगर जिले के 82 कार्यकर्ताओं ने संगठन के मार्गदर्शन पर 3 नाम लिखकर बंद लिफाफे में दिए। रायशुमारी में पूरी तरह निष्पक्ष, गोपनीयता एवं पारदर्शिता रखी गई। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में सुरेश आर्य पूर्व निगम अध्यक्ष, लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारिक, सह संयोजक सुरेंद्र शर्मा, लोकसभा विस्तारक लखन सिंह राणा, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, शिवपुरी जिलाध्यक्ष राजू बाथम, अशोकनगर जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
