भोपाल
विदिशा के सिरोंज में सरकारी राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में लोकायुक्त की कार्यवाही की जहां लोकायुक्त पुलिस ने अस्पताल में बीसीएम को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राजीव गांधी शासकीय अस्पताल की बीसीएम संध्या जैन के खिलाफ आशा कार्यकर्ता हरिबाई ने भोपाल लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि निकलवाने में मांगी थी रिश्वत । शिकायत के बाद लोकायत पलिस ने बीसीएम संध्या जैन को टैप किया । जैसे ही बीसीएम संध्या जैन ने घूस के पैसे लिए, इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने दबिश दी और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आरोपी संध्या जैन के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटी हुई है। कार्रवाई में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, उमा कुशवाह, सहित अन्य टीम शामिल हैं।
