10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालछिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में महिला ने किया बीजेपी का प्रचार तो पति...

छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में महिला ने किया बीजेपी का प्रचार तो पति ने दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Published on

छिंदवाड़ा:

एमपी के छिंदवाड़ा में तीन तलाक का एक अनूठा मामला सामने आया है। महिला के पति ने उसे सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया है कि लोकसभा चुनाव में उसने बीजेपी की सदस्यता लेकर प्रचार किया था। साथ ही बीजेपी को ही वोट भी किया गया है। यह पूरा मामला छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पति ने गुस्से में महिला को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की है।

ये है पूरा मामला
कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी के मुताबिक रॉयल चौक की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अब्दुल आशिफ मंसूरी से हुई थी। महिला की शादी के बाद से शुरू में तो पति ने उसे अच्छे से रखा लेकिन बाद में उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किए जाने लगा। दहेज के साथ-साथ लगातार उसका पति उसे मायके भेजने की धमकी देकर मारपीट कर रहा था। वहीं, महिला ने बताया कि उसका पति अपने मायके से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था।

पुलिस ने केस दर्ज किया
महिला ने बताया कि उसके पति अब्दुल आशिफ मंसूरी ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल आशिफ मंसूरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धारा 498 ए, 294, 34, दहेज अधिनियम की धारा 3/4 और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार का संरक्षण) अधिनियम की धारा 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

बीजेपी ज्वाइन करने से हुआ नाराज
कोतवाली टीआई ने बताया कि महिला ने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सदस्यता ली थी। यह बाद उसके पति को नागवार गुजरी। साथ ही पति, सास और ननद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीजेपी में शामिल होने की बात कहर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...