8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
HomeभोपालMP : नशे के खिलाफ छिंदवाड़ा पुलिस की कार्रवाई, ड्रग्स लेकर घूम...

MP : नशे के खिलाफ छिंदवाड़ा पुलिस की कार्रवाई, ड्रग्स लेकर घूम रहे हैं 4 पेडलर को रंगे हाथों दबोचा

Published on

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश के युवाओं के नशे का आदी बनाने का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है। नशे के तस्कर प्रदेश के अलग अलग जिलों में नशे का सामान पहुंचाने में लगे है। वहीं, पुलिस भी ऐसे आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया, जहां एसपी मनीष खत्री ने गुरुवार को एमडी ड्रग्स बेचने वाले एक गिरोह का पदार्फाश किया है।

दरअसल, नशे के सामान के साथ पकड़ाए युवक दूसरे जिलों से आकर यहां पर ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। ऐसे में कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा करते हुए एसपी मनीष खत्री ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अन्य राज्य से आकर छिंदवाड़ा जेल बगीचा के पास खड़े हुए हैं। ये अपने पास में अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रम्स पाउडर किसी ग्राहक को बेचने के लिये रास्ता देख रहे हैं।

गिरोह के चार सदस्य पकड़ाए
सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल बगीचा पहुंचकर दबिश घेराबंदी कर उसे और उसके साथ दो अन्य व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजीत पिता राजकुमार चौधरी (26 साल), चित्रांश पिता महेश चौहान (24 साल) बताए। दोनों सिवनी जिले ग्राम गंगेरुआ (अरी) और ग्राम बिरहौली (अरी) जिला सिवनी के रहने वाले हैं। वहीं, प्रियांशु पिता पूनाराम डेहरिया (19 साल), साहिल पिता सत्तार शाह (22 साल) छिंदवाड़ा के रहने वाले बताए। इनमें प्रियांशु मधुवन कालोनी तो साहिल सागरपेशा का रहने वाला है।

एमडी ड्रग्स हुआ बरामद
युवकों की जब छानबीन की गई तो इनके पास 5 ग्राम 800 मि.ग्रा. ड्रग्स बरामद किया गया। जिसकी कीमत 17 हजार 400 रुपए बताई गई है। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 8,22,29 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है

आखिर किसे हो रही थी ड्रग्स की सप्लाई
सिवनी जिले में रहने वाले इन आरोपियों ने पहले भी कई बार ड्रग्स की खेप छिंदवाड़ा में बेची गई है। ऐसे में अब कोतवाली पुलिस पकड़ाए आरोपियों से यह भी पूछताछ कर रही है कि आखिर ये आरोपियो ने छिंदवाड़ा आकर अन्य किस व्यक्ति को ड्रग्स बेचते थे। जिसके लिए पुलिस बारीकी से पूछताछ कर रही है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...