7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeभोपालCM के काफिले में चल रही 19 इनोवा एक साथ बंद—  डीजल...

CM के काफिले में चल रही 19 इनोवा एक साथ बंद—  डीजल की जगह डाल दिया पानी, पेट्रोल पंप सील—  जांच में टैंकों में पानी पाया गया

Published on

भोपाल

CM : रतलाम में आयोजित होने जा रहे रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव–एमपी राइज 2025 से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की 19 इनोवा कारें गुरुवार रात डीजल भरवाने के बाद अचानक बंद हो गईं। ये सभी गाड़ियां इंदौर से रतलाम पहुंची थीं और डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद कुछ दूर जाकर रुक गईं।

गाड़ियों के अचानक बंद हो जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जब टैंक खोलकर जांच की गई तो डीजल के साथ पानी मिला। कुछ गाड़ियों में 20 लीटर डीजल में 10 लीटर तक पानी निकला। इसी तरह की स्थिति सभी गाड़ियों में पाई गई। एक ट्रक में भी लगभग 200 लीटर डीजल डलवाया गया था, जो कुछ दूरी चलने के बाद बंद हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे समेत अन्य अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे। जांच के बाद भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को भी बुलाया गया। मैनेजर ने आशंका जताई कि भारी बारिश के कारण टैंक में पानी का रिसाव हो गया होगा।

यह भी पढ़िए: China Henipavirus Explainer: कोरोना जैसा एक और ख़तरा चमगादड़ों में मिला नया हेनिपावायरस 75% मृत्यु दर का दावा

पेट्रोल पंप, जो इंदौर निवासी शक्ति पति एचआर बुंदेला के नाम पर पंजीकृत है, को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रात में ही सील कर दिया। अधिकारियों की टीम रात करीब एक बजे तक पेट्रोल पंप पर मौजूद रही और गाड़ियों की जांच कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई। पंप मैनेजर अमरजीत डाबर ने बताया कि बारिश के चलते पानी टैंक में चला गया होगा, हालांकि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। रात में ही डीजल निकालकर दूसरी व्यवस्था शुरू कर दी गई और इंदौर से नए वाहनों का इंतजाम कर रतलाम के लिए रवाना किया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...