10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालमहाकाल के दर पर दिखीं सीएम मोहन यादव की नई नवेली बहू,...

महाकाल के दर पर दिखीं सीएम मोहन यादव की नई नवेली बहू, पति के साथ सामने आईं पूजा की तस्वीरें​

Published on

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुपुत्र का विवाह हाल ही में संपन्न हुआ। जो काफी सादगी भरा रहा और चर्चाओं का विषय बना रहा। विवाह संपन्न होने के पश्चात सर्वप्रथम अपने इष्ट को शीश नवाने मुख्यमंत्री के सुपुत्र व पुत्रवधू आज बाबा महाकालेश्वर के दर पर पहुंचे। सीएम मोहन यादव के बेटे और बहू आशीर्वाद लेने श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और अपने इष्ट का आशीर्वाद लिया।

पूजा के बाद लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सुपुत्र वैभव यादव और बहू शालिनी यादव ने दांपत्य जीवन की शुरुआत बाबा महाकाल के आशीर्वाद के साथ की। पूरा परिवार इस दौरान महाकाल की भक्ति में लीन दिखा। पूजा खत्म होने के बाद परिवार ने तस्वीरें क्लिक करवाईं।पूजा खत्म होने के बाद नवदंपति ने एक साथ मंदिर परिसर के बाहर तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। दोनों ने भगवान से खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद लिया।

परिवार के साथ आईं नजर
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ यादव के छोटे पुत्र अभिमन्यु यादव, बहन कलावती यादव (अध्यक्ष नगर पालिक निगम) भी शामिल थी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर प्रशासक के निज सहायक प्रशान्त त्रिपाठी व प्रोटोकॉल सहायक चन्द्रप्रकाश शर्मा द्वारा उनका स्वागत सम्मान भी किया गया।इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया, बल्कि नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल से सफल दांपत्य जीवन के लिए मनोकामना भी मांगी। पूजन अर्चन पुजारी राजेश शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...