18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालस्वास्थ्य व्यवस्था का हाल: गर्भवती को अस्‍पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस...

स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल: गर्भवती को अस्‍पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस का डीजल खत्म

Published on

पन्‍ना

मध्यप्रदेश के पन्ना में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलते हुए एक मामला सामने आया है! पन्ना में एक गर्भवती महिला को अस्‍पताल ले जा रही एंबुलेंस का डीजल खत्म हो जाने की वजह बीच सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। मामला पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के गांव ताला बंजारी का है। जहां रहने वाली 24 साल की महिला रेशमा सिंह पति शिवबहार प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजनों ने सूचना आशा कार्यकर्ता सुकरती बाई को दी। आशा कार्यकर्ता ने जननी एक्‍सप्रेस को फोन लगाया।

स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र की जननी एक्‍सप्रेस खराब
आशा कार्यकर्ता सुकरती बाई ने रेशमा को अस्‍पताल ले जाने के लिए जननी एक्‍सप्रेस को फोन लगाया। जिसके बाद उसे इस बात की जानकारी मिली कि उप स्वास्थ्य केंद्र में जो जननी एक्सप्रेस मौजूद है वह खराब है और अन्य जननी वाहन दूसरी जगहों पर व्यस्त हैं। लगभग 2 घंटे इंतजार करने के बाद 108 एंबुलेंस से रेशमा सिंह को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की कवायद शुरू हुई।

एंबुलेंस का डीजल रास्ते में हुआ खत्म
गर्भवती महिला को ले जाने के लिए करीब 2 घंटे बाद 108 एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस गर्भवती को लेकर अस्‍पताल के लिए रवाना हुई ही थी कि रास्‍ते में उसका डीजल खत्‍म हो गया। इसके बाद महिला का मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में सड़क पर ही प्रसव कराना पड़ा। महिला ने बच्चे को जन्‍म दिया। फिलहाल जच्चा एवं बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...