भोपाल
भोपाल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन मानस भवन, गुफा मंदिर लालघाटी में आयोजित किया गया । सम्मेलन में समाज की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर युवक युवतियों का परिचय एवं लोक सेवा आयोग में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। स्नेह भोज व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम भी संपन्न हुये । विशेष समारोह में अतिथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें हड्डियों की जांच, ब्लड शुगर एवं बीपी जॉच नि:शुल्क की गई।
भागवत कथा का आयोजन
आजाद नगर संकट मोचन हनुमान मंदिर अयोध्या बाईपास रोड पर आचार्य श्री पंडित सीताराम पाठक जी के सानिध्य में श्री मद्भागवत कथा में व्यास श्री अमित तिवारी जी ओरछा धाम के श्री मुख से सुदामा चरित्र की कथा सुनाई एवं हवन पुर्ण आहुति प्रसाद वितरण किया। कथा में श्रीमती यशोदा, धर्मेंद्र पाराशर, शिवानी श्याम पाठक, श्रीमती सुशीला पाठक, श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती अनीता शर्मा ,मणिकांत असाटी ,गोकुल प्रसाद, हीरा लाल प्रजापति , आनंद देशमुख ,राम अवतार, सुर्य बन्न ,बटनलाल जोनबार ,एके सोनी,देवेन्द्र पाठक कुशवाहा ,अशोक महाराज, दुवे महाराज कथा के मुख्य यजमान श्रीमती अनीता कैलाश सक्सेना,श्रीमती दिनेश्वरी बाजपेई आदि भक्तगण शामिल हुये।
