17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालचुनावी सभा में 'हाथ काट दो' वाले बयान पर घिरे कांग्रेस विधायक,...

चुनावी सभा में ‘हाथ काट दो’ वाले बयान पर घिरे कांग्रेस विधायक, बीजेपी प्रत्याशी पर भी की थी विवादित टिप्पणी

Published on

झाबुआ

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया ने एक चुनावी सभा में आदिवासी संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) का नाम लेकर अपने समर्थकों से कथित तौर पर कहा कि वे पार्टी के वोट काटने की बात करने वाले लोगों के हाथ काट दें और उनकी ऐसी-तैसी कर दें। जयस का पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों में प्रभाव है। माना जाता है कि इस संगठन के समर्थित उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगती है।

भूरिया ने रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अनीता चौहान पर निशाना साधते हुए आदिवासियों के भिलाला समुदाय को कथित तौर पर ‘चोर और डाकू’ भी कहा। कांग्रेस विधायक के विवादास्पद बयान का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद वह भाजपा के निशाने पर आ गए। उन्होंने किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी से इनकार किया।

वीर सिंह भूरिया ने कहा हाथ काट दो
अनीता चौहान के पति और मध्यप्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि वह भूरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। अपनी टिप्पणी से मचे बवाल के बाद भूरिया ने कहा कि वह सभी समुदायों का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने ‘हाथ काट दो’ वाली टिप्पणी को लेकर किए गए प्रश्न का उत्तर देने से इनकार कर दिया।

कांतिलाल भूरिया के लिए प्रचार कर रहे थे वीर सिंह
वीर सिंह भूरिया मंगलवार को झाबुआ से करीब 25 किलोमीटर दूर मदरानी गांव में रतलाम-झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के लिए प्रचार करते हुए ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कांतिलाल भूरिया भी उपस्थित थे। रतलाम-झाबुआ सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

कोई डराएगा तो हम 500 आदमी खड़ा कर देंगे
थांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया ने चुनावी सभा में यह भी कहा कि अगर किसी गांव में कोई आपको डराने की कोशिश करेगा, तो आधी रात को भी हमें बताएं। हम 500 आदमी वहां आकर खड़े हो जाएंगे और उसे ठीक करेंगे। आप यह प्रण कर लो कि हमें बड़ी ताकत से लोकसभा चुनाव जीतना है।

वीर सिंह भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज
भूरिया से संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि सभी समुदाय एकजुट हैं और वे चुनावों में अपनी-अपनी विचारधारा व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहता जिससे किसी व्यक्ति के मन को ठेस पहुंचे। कांग्रेस विधायक ने किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी से इनकार किया। दूसरी ओर, सूबे के वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने भिलाला समुदाय का अपमान किया है और वह उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर हार के अहसास के चलते हताशा में विवादास्पद बयान दे रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...