10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालकांग्रेस ने जारी की MP के 12 लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट,...

कांग्रेस ने जारी की MP के 12 लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया समेत कई दिग्गजों को मिला टिकट

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसके पहले कांग्रेस ने कुल 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। अभी भी 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम आना बाकी है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दिया है। वहीं कांतिलाल भूरिया रतलाम सीट से लोकसभा के मैदान मे उतरे हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस ने 12 नामों की लिस्ट जारी की है।

कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों की लिस्ट
गुड्डु राजा बुंदेला- सागर
निलम मिश्रा- रीवा
फुंदेलाल सिंह मार्को- शहडोल
दिनेश यादव- जबलपुर
सम्राट सारश्वत- बालाघाट
संजय शर्मा- होशंगाबाद
अरुण श्रीवास्तव- भोपाल
दिग्विजय सिंह- राजगढ़
महेश परमार- उज्जैन
दीलीप सिंह गुर्जर- मंदसौर
कांतिलाल भूरिया- रतलाम
अक्षय बम- इंदौर

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कुल 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषण कर दी है। वहीं कांग्रेस ने आज दूसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसके पहले भी 10 नामों की घोषणा हो चुकी है। कुल मिलाकर 22 प्रत्याशियों को मैदान में कांग्रेस ने अभी तक उतारा है। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे राजगढ़ से चुनाव लड़ेग। वहीं कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को रतलाम सीट से टिकट दिया है। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के सामने अरुण श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...