19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालविमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों का डेटाबेस होगा तैयार- राज्य मंत्री श्रीमती...

विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों का डेटाबेस होगा तैयार- राज्य मंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश की विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों का डेटाबेस तैयार किया जायेगा। डेटाबेस के आधार पर परिवारों को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। राज्य शासन इस दिशा में कार्य कर रहा है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने यह जानकारी केन्द्र सरकार के विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य भरत भाई पाटनी को दी। बोर्ड के सदस्य श्री पाटनी बुधवार को मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीमती गौर से मिलने आये थे।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के डाटाबेस तैयार करने के लिये सर्वे के प्रस्ताव को बोर्ड में भेजे जाने की जानकारी भी दी। इस पर बोर्ड के सदस्य श्री पाटनी ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत कराने की बात कही।श्री पाटनी ने बोर्ड द्वारा विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के कल्याण के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यक्रम समर्थ पोर्टल की सराहना की। अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु अजीत केसरी ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रस्तुतिकरण दिया। प्रदेश के विमुक्त घुमक्कड़, अर्द्ध-घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा, आयुक्त विमुक्त घुमन्तु, अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण सौरभ कुमार सुमन और अधिकारी मौजूद थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...