12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeभोपाल'डेंगू बाबा के विशाल भोज' का आयोजन, मच्छरों के लिए पत्तलों में...

‘डेंगू बाबा के विशाल भोज’ का आयोजन, मच्छरों के लिए पत्तलों में क्यों रखे गए गंदे पानी के गिलास?

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई यानी इंदौर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसके विरोध में कांग्रेस ने एक अनूठा आयोजन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में एक नाले के किनारे ‘डेंगू बाबा का विशाल भोज’ आयोजित किया. जिसमें मच्छरों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से गंदे पानी का गिलास पत्तल में रखा गया.

कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नगर निगम को जागरूक करना है. ताकि डेंगू के बढ़ते मामलों पर तुरंत कार्रवाई हो. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर अगले तीन दिनों में शहर में फॉगिंग और छिड़काव नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.

वहीं, कांग्रेस का यह अनूठा तरीका स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की जिम्मेदारियों पर सवाल उठा रहा है. कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की अनदेखी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि समय पर डेंगू से निपटने के उपाय नहीं किए गए, तो इसका गंभीर परिणाम हो सकता है.

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

More like this

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

भोपाल को जनवरी में मिलेगा चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा

भोपाल ।भोपाल शहर को नए वर्ष में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है।...

10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया आत्मसमर्पण

भोपाल ।मध्यप्रदेश सरकार की शांत‍ि, विकास और आत्मसमर्पण-समर्पण नीति को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली...