3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeभोपालदिग्विजय सिंह ने शादी में किया जोरदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल...

दिग्विजय सिंह ने शादी में किया जोरदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIEDO

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थिरकते हुए दिख रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.दरअसल, दिग्विजय सिंह बीते गुरुवार को सीहोर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां वह शादी में आए अन्य मेहमानों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिग्विजय सिंह मुस्कुराते हुए डांस कर रहे हैं.

कांग्रेस ने खोए हैं अपने प्रधानमंत्री
शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए आतंकवाद के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने कभी आतंकवाद से समझौता नहीं किया. कांग्रेस ने तो प्रधानमंत्री खोए हैं, कांग्रेस ने पूरे अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए हैं. वह देश हित में जो चाहे निर्णय करें. इससे पहले दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को जाति जनगणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा, ‘देर आए दुरुस्त आए.’

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में एक समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाति जनगणना की पुरजोर वकालत करते रहे हैं, लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही है. हालांकि, अब समझदारी की जीत हुई है और देर आए दुरुस्त आए.’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और इससे सख्ती से निपटा जाएगा. इस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक मारे गए थे.

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this