18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालदिग्विजय सिंह ने कहा संविधान के खिलाफ, कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने...

दिग्विजय सिंह ने कहा संविधान के खिलाफ, कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने CAA पर क्या बोला

Published on

भोपाल

देश में केंद्र सरकार ने CAA यानी सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस कानून के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को अब भारत में नागरिकता दी जाएगी। इस बिल को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा दिया है। वहीं कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आरिफ मसूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी करने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इतना विलंब क्यों किया? और अगर विलंब किया तो चुनाव के बाद क्या दिक्कत थी? संविधान में हर व्यक्ति को उसके धर्म का पालन करने का अधिकार है। मेरे मत में ये(CAA) भारतीय संविधान के खिलाफ है।

वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता और भोपाल के मुस्लिम विधायक आरिफ मसूद ने भी CAA पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह डिप्लोमेटिक फैसला है। यह लड़ाने भिड़ाने औए भ्रम फैलाने वाली बात है। शरणार्थियों के लिए पहले से ही एक कानून मौजूद है। चुनाव से पहले ध्रुवीकरण और लड़ाने और धुर्वीकरण के अलावा यह कुछ नहीं है। सरकार की नीति और नियत साफ नहीं है, इसलिए संदेह है। अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रिम कोर्ट तक जाएंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी होगा।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने देश में नागरिकता संशोधन कानून लाया है। इसके बाद से कांग्रेस लगातार हमला कर रही है। वहीं बीजेपी नेताओं ने केंद्र सरकार की तारिफ की है। एमपी के सीएम मोहन यादव ने इसे ऐतिहासिर फैसला बताया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...