10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालदिग्विजय सिंह की जमानत जब्त हो जाएगी', PM मोदी के खिलाफ चुनाव...

दिग्विजय सिंह की जमानत जब्त हो जाएगी’, PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बयान पर प्रज्ञा की तीखी प्रतिक्रिया

Published on

भोपालः

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से लोकसभा का टिकट मिला है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने बयान दिया था कि वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें राजगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। उनके इस बयान पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने तंज कसा है।

दिग्विजय सिंह के बयान के बाद एमपी की सियासत में हलचल बढ़ गई है। बीजेपी नेता और भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि दिग्विजय सिंह 2019 भोपाल सीहोर लोकसभा चुनाव का परिणाम भूल गए क्या? भोपाल से हारने के बाद घर में घुस गए। प्रज्ञा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनाव लड़ने का दुस्साहस कर भी लिया तो जमानत जब्त हो जाएगी।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कटा टिकट
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि PM मोदी के सामने चुनाव लड़ना आपके लिए आत्मघाती होगा। दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए प्रज्ञा सिंह ने कहा कि आप बंटाधार मध्य प्रदेश में 10 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहते हुए भी जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाए। बिजली, पानी, सड़क भी नहीं और लोगों को नौकरी से भी हटाने का पाप किया है। बता दें कि बीजेपी ने प्रज्ञा सिंह का टिकट काटकर इस बार आलोक शर्मा को भोपाल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। प्रज्ञा सिंह ने पिछले लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को हराया था।

वीडी शर्मा ने भी घेरा
दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी के कई नेता उनके खिलाफ मैदान में उतर गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश की जनता बदतर जीवन जी रही थी। बता दें कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी ने राजगढ़ से टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने राजगढ़ से रोडमल नागर को टिकट दिया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...