19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करें, वरना…', MP कांग्रेस अध्यक्ष...

‘विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करें, वरना…’, MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने PM मोदी को लिखा पत्र

Published on

भोपाल,

भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा की गई टिप्पणी से राजनीति गरमा गई है. हालांकि, अपने इस बयान के लिए उन्होंने माफी भी मांग ली थी. वहीं, अब इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा कि विजय शाह का बयान घृणित और राष्ट्र-विरोधी होने के साथ-साथ गंभीर अपराध है.

विजय शाह के इस बयान से भारतीय सेना की गरिमा, देश की एकता और सामाजिक सद्भाव पर भी हमला हुआ है. यह बयान विजय शाह की संकीर्ण मानसिकता, सांप्रदायिक विद्वेष और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का भी नमूना है. एक जनप्रतिनिधि, विशेषकर एक मंत्री से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी वीरता और देशभक्ति से देश का मान बढ़ाया है. ऐसे व्यक्तित्व पर हमला उनकी व्यक्तिगत गरिमा पर प्रहार और भारतीय सेना एवं जन भावनाओं का भी अपमान है. इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी चुप्पी साधे हुए हैं.

विजय शाह के बयान से यह भी स्पष्ट होता है कि बीजेपी भारतीय सेना के सम्मान और प्रदेश की जनता की भावनाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार है. मुख्यमंत्री की यह प्रायोजित चुप्पी उनके नेतृत्व पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस घृणित बयान और मुख्यमंत्री की शर्मनाक चुप्पी की निंदा करती है.

जीतू पटवारी ने की ये मांग

  • मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए.
  • -मंत्री विजय शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर्नल सोफिया कुरैशी से सार्वजनिक माफी मांगें.
  • -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बयान के प्रति अपनी स्थिति स्पष्ट करें और इस अपराध के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी लें.
  • -पीएमओ इस तरह के बयानों को रोकने के लिए नीतिगत व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इन्हें गंभीर अपराध की श्रेणी में सूचीबद्ध करे.

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
पीएम मोदी को लिखे पत्र में पटवारी ने कहा कि अगर विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की कार्रवाई नहीं की गई, तो मप्र कांग्रेस कमेटी पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी. हम सड़कों पर उतरकर भारतीय सेना के सम्मान और देश की एकता की रक्षा के लिए जनता की आवाज को भी बुलंद करेंगे.

असहमति के इस मुखर आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी राज्य और केंद्र सरकार की होगी. मुझे विस्तार से यह दोहराने की आवश्यकता नहीं है. यह समय भारतीय सेना के सम्मान और देश की एकता की रक्षा का है. इसलिए, हम आपसे अपेक्षा करते हैं कि विजय शाह के अक्षम्य अपराध पर तत्काल और कठोर कार्रवाई करें.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...