10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालघर में ताला लगाकर कहीं मत जाना... एमपी के इस जिले में...

घर में ताला लगाकर कहीं मत जाना… एमपी के इस जिले में एक रात में इतनी चोरी की सहम गए हैं लोग

Published on

मैहर:

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में ठंड में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। चोरो ने जिले से लगे गांवों को अपना निशाना बनाया है। यहां एक दिन में सात चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने चार जूलरी शॉप सहित तीन घरों को अपना निशाना बनाया। वहां से नकदी व सामान चुराकर रफूचक्कर हो गए। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दरअसल, पूरा मामला जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा गांव का है। यहां 7 घरों में चोरी होने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच में जुट गई है। चोरों ने घुनवारा के सुरेश ज्वेलर्स, पंकज ज्वेलर्स, शुभम ज्वेलर्स समेत चार अन्य दुकानों और घरों से नकदी सहित घर मे रखे सामान पर अपना हाथ साफ किया है। इस घटना के बाद से लोग इतने डरे हुए हैं कि अब घर में ताला लगाकर वे कहीं बाहर जाने से बच रहे हैं। यहां के लोगों का आरोप है कि पुलिस चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं कर पा रही है। पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है।

एसपी ने घटना स्थल पहुच खंगाला सीसीटीवी
घटना की सूचना मिलते ही मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अमदरा थाना अंतर्गत घुनवारा गांव में 11 जनवरी की रात में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें नकदी समेत जूलरी का सामान चुराकर ले गए हैं। मौके का निरीक्षण कर चोरों के आने जाने के रास्ते देखे गए हैं। इसके सम्बन्ध में कुछ बातें एवं कुछ साक्ष्य भी हमें मिले हैं। इन्ही जानकारी और टेक्निकल बेसिस पर हम प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही चोरो को पकड़ पाएं।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...