14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालभैया के साथ रोज जाती हो कभी देवर…कर्नल सोफिया से पहले सीएम...

भैया के साथ रोज जाती हो कभी देवर…कर्नल सोफिया से पहले सीएम की पत्नी पर भी टिप्पणी कर चुके थे विजय

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर की नायिका हैं। उनके खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर पूरे देश की सियासत गर्म है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के मामले में स्वत: संज्ञान लिया। कोर्ट ने प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ कारवाई के निर्देश दिए गए हैं। विजय शाह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले वह शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर भी टिप्पणी कर चुके हैं।

क्या कहा था विजय शाह ने
विजय शाह ने 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। उस समय वह शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में मंत्री भी थे। विवाद बढ़ने के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि कुछ समय बाद जातिगत समीकरण को साधने के लिए विजय शाह को कैबिनेट में शामिल कर लिया गया था।

विजय शाह ने 2013 में कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह पर डबल मिनिंग टिप्पणी की थी। विजय शाह ने साधना सिंह को लेकर कहा था कि भैया के साथ तो रोज जाती हो कभी देवर के साथ भी चलो। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।

कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग
विजय शाह के बयान के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उमंग सिंघार ने कहा- मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने एक सेना अधिकारी सोफिया कुरैशी के लिए अपमानजनक टिप्पणी की। वे इससे पहले भी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी चुप हैं, लेकिन जबलपुर हाई कोर्ट ने इस बारे में संज्ञान लेते हुए विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने तो अपना काम कर दिया, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी तक खामोश क्यों हैं, वे विजय शाह का इस्तीफा कब लेंगे?

अक्सर विवादों में रहते हैं विजय शाह
विजय शाह हरसूद विधानसभा सीट से विधायक हैं। अक्सर वह अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। मोहन यादव की सरकार में जब रामनिवास रावत को वन मंत्री बनाया गया था तो उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। हालांकि बाद में पार्टी के समझाने पर वह मान गए थे।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...