भोपाल
अस्मिता वेलफेयर द्वारा संचालित शिक्षा केन्द्रों एक प्रतिनिधि मण्डल द्वारा शैक्षिक भ्रमण किया गया जिसमें संस्थापक अशोक डाहरे, वित्त प्रबंधक भेल निर्मल बोवाड़े और श्री सुखवाड़ा प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत,कहानी, पहाड़े,स्पेलिंग आदि सुनाये। भ्रमण कर्ताओं द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों के बच्चों द्वारा निर्भय होकर उत्तर दिये गये। इस अवसर पर अस्मिता वेलफेयर द्वारा सभी बच्चों को टाफी और चाकलेट का वितरण किया गया।
