9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeभोपालमंडला में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर,...

मंडला में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने इलाके में की घेराबंदी

Published on

मंडला

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रविवार के दिन हॉक फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ कान्हा के खटिया मोर्चा के जंगलों के बीच हुई। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और हॉक फोर्स ने एक नक्सली को मार गिराया है। मृतक नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है।

मंडला एसपी रजत सकलेचा से मिली जानकारी के अनुसार खटिया मोर्चा के जंगलों में हॉक फोर्स की टीम सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों के गुट ने हॉक फोर्स की टीम पर फायरिंग प्रारंभ कर दी। हॉक फोर्स ने टीम के तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गयी। मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।

एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर
दोनों के बीच चली फायरिंग में हॉक फोर्स की टीम ने एक नक्सली को मार गिराया है। इसके अलावा अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। मृतक नक्सली के शव को हॉक फोर्स की टीम ने अभी कब्जे में नहीं लिया है। दूर से उसका शव दिखाई दे रहा है। हॉक फोर्स लगातार आगे की तरफ बढ़ रही है। नक्सली की टीम पीछे हट रही है और रूक-रूक कर फायरिंग कर रही है।

रात होने के बाद चलाया सर्च अभियान
नक्सली टीम के कई सदस्य जंगलों में भाग गये है। अभी कब्जे में नहीं लिये जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जंगल की सर्चिंग तथा मृत नक्सली की शिनाख्त होने पर ही अधिकृत रूप से जानकारी प्रदान की जायेगी। वहीं, अंधेरा होने के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this