15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालपिता का आंगन छोड़ ससुराल के लिए निकली बेटी तो भावुक हुए...

पिता का आंगन छोड़ ससुराल के लिए निकली बेटी तो भावुक हुए ऊर्जा मंत्री, लाड़ली की विदाई में आंसू नहीं रोक सके

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। जब उन्होंने अपनी पुत्री कीर्ति का कन्यादान कर उसे ससुराल के लिए विदा किया। एक पिता के लिए यह क्षण अत्यंत भावुक कर देने वाला होता है। इसने बता दिया कि एक पिता चाहे कितनी भी ऊंचाई में क्यों ना हो वह बेटी की विदाई में भावुक हुए बिना नहीं रह सकता है।

दरअसल, ऊर्जा मंत्री की बेटी की शादी का भव्य विवाह समारोह ग्वालियर में सम्पन्न हुआ। जिसमें देश और प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अनेक मंत्री, विधायक और राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र की चर्चित हस्तियों ने विवाह समारोह में शिरकत की। शादी में आए मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

बेटी की विदाई में छलके आंसू
विवाह के अगले दिन शनिवार को जब बेटी कीर्ति की विदाई की रस्म हुई, तो वहां का माहौल भावुकता से भर गया। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जैसे ही अपनी बेटी को गले लगाया, उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। इतने बड़े जनसमूह और राजनीतिक प्रतिष्ठा के बावजूद वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके।

इस भावुक पल को वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह अब सोशल मीडिया पर भावनात्मक चर्चा का विषय बन गया है। यह क्षण दर्शाता है कि एक पिता का हृदय, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, बेटी के बिछड़ने के क्षण में भावनाओं से भर ही जाता है।

सीएम मोहन ने साझा किए अपने अनुभव
उर्जा मंत्री की बेटी की शादी में शिरकत करने के लिए प्रदेश मुखिया डॉ मोहन यादव भी पहुंचे हुए थे। बेटी की शादी में शामिल होने के दौरान सीएम भी भावुक हो गए। वहां, से दिल्ली रवाना होने पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी के पल को साझा किया। उन्होंने कहा कि बेटी जब घर से विदा होती है। तब उसकी सभी यादों को जो वह अपने घर में गुजारती है, उनको याद कर एक पिता के ऊपर जो बीतती है, इसका मुझे एहसास है। मेरी स्वयं की भी बेटी है, इसलिए मुझे इस बात का एहसास है। हमारे 16 संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार होता है। बेटी का कन्यादान करके हम अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। मेरा आशीर्वाद है बेटी अपने नए घर में सुख वैभव के साथ दाम्पत्य जीवन में सुखद रहे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...