16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeभोपालनायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

Published on

रतलाम। मप्र के रतलाम जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खजूरी सोलंकी के हल्का नंबर 34 में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। रविशंकर को दिसंबर 2023 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। आत्महत्या से पहले रविशंकर ने पटवारी संघ के वॉट्सएप ग्रुप में एक भावुक संदेश साझा किया था, जिसमें उन्होंने पूछा था, “मेरे साथ कितने पटवारी मेरा सपोर्ट करेंगे?” इसके बाद उन्होंने तहसील अध्यक्ष को अपना सुसाइड नोट भेजा।

पुलिस को मिले इस नोट में नायब तहसीलदार सविता राठौर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रविशंकर ने लिखा कि उन पर मौका रिपोर्ट और पंचनामा जैसे सरकारी कार्यों में गलत तरीके से बदलाव करने का दबाव बनाया जा रहा था। पटवारी ने अपने पत्र में दर्द साझा करते हुए बताया कि छोटे भाई की शादी के समय भी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्हें छुट्टी नहीं दी गई और नायब तहसीलदार ने कथित तौर पर यह धमकी भी दी थी कि वह शादी अच्छे से नहीं होने देंगी। शादी के वीडियो में रविशंकर डांस करते हुए खुश दिख रहे थे, लेकिन मानसिक तनाव के चलते वह रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए और अंततः यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि नायब तहसीलदार सविता राठौर ने महज चार दिनों के भीतर (6, 8 और 9 अप्रैल) रविशंकर को तीन कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इसमें सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और कार्य में लापरवाही का हवाला देकर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इन गंभीर आरोपों और प्रारंभिक जांच के आधार पर कलेक्टर मिशा सिंह ने नायब तहसीलदार सविता राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एम्स भोपाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पिता ने बेटे को दी नई जिंदगी

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल...

दादाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: माँ गंगा की आराधना संपन्न, आज मनाया जाएगा माँ पीतांबरा प्रकटोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

पातरा बरखेड़ी में भक्ति का सैलाब: भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

भोपाल। राजधानी के पातरा बरखेड़ी क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन...