11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालपति की प्रताड़ना से तंग सरकारी महिला चिकित्सक पहुंची थाने

पति की प्रताड़ना से तंग सरकारी महिला चिकित्सक पहुंची थाने

Published on

भोपाल। मिसरोद थाने में पहुंचकर एक सरकारी महिला चिकित्सक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसके चरित्र को लेकर जगह-जगह दुष्प्रचार कर रहा है। पुलिस के अनुसार, 41 वर्षीय पीड़ित महिला चिकित्सक फिलहाल नर्मदापुरम जिला अस्पताल में तैनात हैं और मिसरोद स्थित एक कवर्ड कैंपस में रहती हैं। उनकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी, जिससे उनका एक बेटा भी है जो वर्तमान में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उनका दांपत्य जीवन तब बिगड़ा जब उन्हें साल 2016 में पता चला कि उनके पति राहुल नायक के एक अन्य महिला के साथ विवाहेत्तर संबंध हैं। इसके अलावा पति कोई काम-धंधा भी नहीं करता है।

विवाहेत्तर संबंध का खुलासा होने पर जब महिला चिकित्सक ने पति से दूरी बना ली, तो वह और ज्यादा आक्रोशित रहने लगा तथा अपनी खीझ पत्नी पर निकालने लगा। इस आचरण और सामाजिक बदनामी से तंग आकर महिला चिकित्सक करीब डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर दूसरे मकान में रहने चली गईं।

इसके बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं; वह पीड़िता के घर आते-जाते समय कॉलोनी के लोगों के सामने और उनके अस्पताल में जाकर उनके बारे में अनर्गल आरोप लगाकर बदनाम करने लगा। जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी पति उनके साथ अभद्रता करने लगा, जिसके बाद तंग आकर उन्होंने पुलिस की शरण ली।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...