8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeभोपालIMA की बैठक में जमकर हाथापाई, इंदौर-भोपाल और ग्वालियर के डॉक्टरों में...

IMA की बैठक में जमकर हाथापाई, इंदौर-भोपाल और ग्वालियर के डॉक्टरों में मारपीट

Published on

जबलपुर

एमपी के जबलपुर में रविवार को आईएमए की मीटिंग में जबरदस्त हंगामा हुआ। स्वागत भाषण में जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों के बारे में टिप्पणी की। इसको लेकर ग्वालियर आईएमए के सदस्यों ने विरोध जताया, जिसके बाद मंच पर ही डॉक्‍टर आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। वहीं, इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मध्य प्रदेश की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। मीटिंग की शुरुआत के दौरान स्वागत भाषण में जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों के बारे में अनर्गल बात कही , जिस पर ग्वालियर आईएमए के सदस्यों ने विरोध जताया। इसके बाद ग्वालियर आईएमए के सदस्यों को बाहर निकालने और अपशब्द कहने पर ग्वालियर आईएमए के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे को मंच से धक्का देकर उतार दिया और उनकी जमकर पिटाई की गई।

डॉक्‍टरों के बीच जमकर हुई हाथापाई
ग्वालियर आईएमए के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे को मंच से धक्का देकर उतार दिया और उनकी जमकर पिटाई की गई। विवाद को बढ़ता देख आईएमए जबलपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल भाटिया के विरोध करने पर पुलिस को सदन के बाहर रहना पड़ा। बताया जाता है कि काफी देर चले हंगामे के बाद में जबलपुर आईएमए के अध्‍यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया गया और क्षमा मांगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this