16.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालसागर में मैरिज गार्डन परिसर में बने डोम में लगी आग, 20...

सागर में मैरिज गार्डन परिसर में बने डोम में लगी आग, 20 फीट ऊंची उठी लपटें

Published on

सागर

सागर के तिली रोड स्थित अमन मैरिज गार्डन में बुधवार रात आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर फाइटर को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं फायर फाइटर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। आगजनी में मैरिज गार्डन का सामान जला है। जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

आसपास के लोगों के अनुसार अमन मैरिज गार्डन के परिसर में डोम लगा हुआ था। अचानक डोम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग गार्डन परिसर में फैल गई। आग का धुआं उठते देख आसपास के रहवासी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि फायर फाइटर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना में मैरिज गार्डन का सामान जलकर राख हुआ है। नुकसानी का आंकलन किया जा रहा है। वहीं आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...