18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालग्वालियर बीजेपी प्रत्याशी के जुलूस में विवाद के बाद फायरिंग, एक शख्स...

ग्वालियर बीजेपी प्रत्याशी के जुलूस में विवाद के बाद फायरिंग, एक शख्स के कंधे में लगी गोली

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीजेपी के जुलूस में शामिल दो लोगों के बीच हुए विवाद के बाद गोली चल गई. गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया. घटना के बाद लोगों ने गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि शायद पुराने विवाद को लेकर गोली चलाई गई है. फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

दरअसल, शनिवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की है. इसमें ग्वालियर सीट से भारत सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है. रविवार को भारत सिंह कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ महाराज बाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे थे. उनके जुलूस में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे.

बीजेपी कार्यालय के पास हुआ विवाद
इस जुलूस में धर्मेंद्र और रुस्तम सिंह नामक शख्स भी मौजूद था. बीजेपी कार्यालय से जैसे ही भारत सिंह कुशवाहा निकल कर गए, तभी बीजेपी कार्यालय के पास ही धर्मेंद्र और रुस्तम सिंह में विवाद हो गया. इस विवाद के दौरान रुस्तम सिंह ने अपनी अवैध पिस्टल से गोली चला दी, जो धर्मेंद्र के कंधे में लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए.

मामले में पुलिस अधिकारी ने कही ये बात
पुलिस अधिकारी आयुष गुप्ता ने बताया कि भाजपा कार्यालय के पास फायरिंग हुई है. इसमें धर्मेंद्र नाम के युवक को गोली लगी है और रुस्तम नाम के शख्स को पकड़ा गया है, जिसके पास से पिस्टल बरामद हुई है. धर्मेंद्र और रुस्तम के बीच पुराना विवाद चल रहा था और इसी विवाद के वजह से दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा हो गया है. धर्मेंद्र का उपचार जारी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...