14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमस्जिद के इमाम को हटाने की बात पर फायरिंग, 3 लोग घायल,...

मस्जिद के इमाम को हटाने की बात पर फायरिंग, 3 लोग घायल, भारी पुलिसबल तैनात

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रमजान के पाक महीने में शहर की एक मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। गोलियों की आवाज से इलाका गूंज उठा। मामला टीला जमालपुरा इलाके की एक मस्जिद के इमाम को हटाने को लेकर विवाद हुआ है। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के हमलावरों ने दनादन फायरिंग की है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। विवाद के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि मामला शहर के टीला जमालपुरा इलाके में बुधवार रात को हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां 3 बदमाशों ने इमाम के दो समर्थकों पर फायरिंग की है। विवाद, टीला जमालपुरा स्थित छोटी मस्जिद के इमाम को हटाने की बात से शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक सेफ उल्लाह टीला जमालपुरा स्थित छोटी मस्जिद के इमाम हैं। मस्जिद कमेटी उन्हें हटाना चाहती है, जिसका उनके समर्थकों ने विरोध कर दिया। बुधवार शाम को मस्जिद में सेफ उल्लाह के समर्थक तारिक और अनस से फैजान, नोमान और रिजवान का विवाद हो गया था। बाद में तीनों वहां से चले गए। रात करीब 10 बजे तीनों वापस पहुंचे और चौराहे पर सेफ उल्ला के समर्थकों पर देसी कट्टे से फायर कर दिया।

फायरिंग का वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में तीनों लोगों के पैरों में छर्रें लगे हैं। इस बीच फैजान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सेफ उल्लाह के समर्थकों ने उनपर फायर किया है। पुलिस घायलों को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंची, जहां दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। इसे देखते हुए इलाके के साथ साथ अस्पताल परिसर में भारी तादाद में पुलिसबल तैनात करना पड़ा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर डीसीपी जोन-03 रियाज इकबाल के अनसार, इमाम को हटाने के विवाद में इमाम के समर्थकों के बीच गोली चलाई गई है। फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...